अंबिकापुर। सरगुजा ओलम्पिक 2026 के संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 21 से 23 मार्च तक सरगुजा जिले के अंबिकापुर में किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 21 मार्च को शहर के पीजी कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय खेल का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन, खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव करेंगे।
अति विशिष्ट अतिथि के रूप में वित्त वाणिज्यिक कर आवास एवं पर्यावरण योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग एवं जिला प्रभारी मंत्री सरगुजा ओपी चौधरी, आदिम जाति विकास कृषि विकास कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मछलीपालन पशुधन विकास विभाग मंत्री रामविचार नेताम, पर्यटन संस्कृति धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास 20 सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास  समाज कल्याण विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज होंगे। विशिष्ट अतिथि पत्थलगांव विधायक गोमती साय, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह, बैकुण्ठपुर विधायक भईयालाल राजवाड़े, जशपुर विधायक रायमुनी भगत, प्रतापपुर विधायक शंकुतला पोर्ते, सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, गृह निर्माण मण्डल अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, राज्य युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, अध्यक्ष वन विकास विभाग राम सेवक पैकरा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष रामकिशुन सिंह, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मण्डल अध्यक्ष राम प्रताप सिंह, अंत्यावसायी राज्य सहाकारी वित्त एवं विकास निगम अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार बेसरा, माटीकला बोर्ड अध्यक्ष शम्भुनाथ चक्रवर्ती, तीरंदाजी संघ उपाध्याय राम लखन पैकरा, महापौर मंजूषा भगत एवं जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह होंगी।
केन्द्रीय विद्यालय मैदान में उतरेगा हेलीकाप्टर
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान कर 10.35 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर पहुंचकर 10.40 बजे अंबिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 11.50 बजे अंबिकापुर के केन्द्रीय विद्यालय मैदान, हेलीपेड में आगमन होगा, इसके पश्चात यहां से 12 बजे पी. जी. कॉलेज ग्राउंड पहुंचकर संभाग स्तरीय सरगुजा ओलम्पिक 2026 शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। 1 से 1.30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। पी.जी. कॉलेज मैदान से निकलकर मुख्यमंत्री 1.40 बजे कृषि विश्वविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र में राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेला 2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे। 2.30 बजे यहां से प्रस्थान कर 2.40 बजे केन्द्रीय विद्यालय मैदान हेलीपेड पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से सूरजपुर जिले के लिए रवाना होंगे।
बाक्स
तैयारियों की कलेक्टर ने बैठक लेकर की समीक्षा
फोटो-पीआरओ 1
कलेक्टर अजीत वसंत ने जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर सरगुजा ओलम्पिक के अंतिम तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम स्थल में मंचीय व्यवस्था, पार्किंग, कार्यक्रम स्थल में एंट्री, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, भोजन, पार्किंग, चिकित्सकीय व्यवस्था, आवागमन आदि की जानकारी ली। वीवीआईपी, वीआईपी, मीडिया, आमजनों, खिलाड़ियों के बैठक व्यवस्था की जानकारी ली। कलेक्टर ने खिलाड़ियों हेतु समुचित व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आवासीय व्यवस्था, खेल मैदानों की व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, आवागमन हेतु वाहन सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने नोडल अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी गम्भीरतापूर्वक निर्वहन करने कहा। उन्होंने कहा जहां खिलाड़ियों के लिए रहने की व्यवस्था है, वहां सुरक्षा हेतु होम गार्ड, महिला दल तैनात रहें। नोडल अधिकारी एक्टिव रहें, सभी जिलों के नोडल से संपर्क रखें। खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो, समस्या संज्ञान में आने पर तत्काल निराकरण करें। कलेक्टर ने कहा कि यह सरगुजा जिले के लिए अच्छा मौका है, कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अच्छी रणनीति तैयार कर सम्पादित करें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, अपर कलेक्टर राम सिंह ठाकुर, नगर निगम कमिश्नर डीएन कश्यप सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बाक्स
वाहन पार्किंग के लिए निर्धारित स्थल
पी-01 किसान राइस मिल मैदान में सूरजपुर मनेंद्रगढ़ की ओर से कार्यक्रम में आने वाले आम जनता के लिए, पी-02 बीटीआई ग्राउंड कार्यक्रम में शामिल होने आए खिलाड़ियों के वाहनों की पार्किंग के लिए, बीटीआई ग्राउंड के सामने स्थित गेट से खिलाड़ी प्रवेश करेंगे, पी-03 सर्कस ग्राउंड में वीआईपी एवं मीडिया सेक्टर में प्रवेश करने हेतु व्यक्ति अपने वाहनों की पार्किंग होगी। पी-04 बनारस रोड स्थित आलोक दुबे के खाली प्लॉट में बनारस रोड से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आने वाले आम लोगों के चारपहिया वाहनों हेतु, पी-05 पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में रायगढ़ रोड, बिलासपुर रोड एवं शहर के अन्य मार्गों से आने वाली बस, फोर व्हीलर, टू व्हीलर के लिए पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। वीआईपी एवं मीडिया सेक्टर में प्रवेश करने वाले इंडस्ट्रियल एरिया गेट से कार्यक्रम स्थल मे प्रवेश करेंगे।

Spread the love