अंबिकापुर। सूरजपुर जिला के चांदनी थाना अंतर्गत अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा नकली सोना थमाकर दो लाख 20 हजार रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है।
भैयाथान थाना क्षेत्र के ग्राम दर्रीपारा निवासी बालरूप गुप्ता पिता सुखई 45 वर्ष ने पुलिस को बताया है कि होली पर्व के 4-5 दिन पहले ग्राम पपराखांड के सोनू ने उसे बताया कि उसके मोबाइल में फोन करके एक व्यक्ति ने सोना खरीदने के लिए ऑफर दिया था, जिस पर वह सोना खरीदने के लिए हामी भर दिया था। इसके बाद 06 मार्च को सोनू के साथ सोना का सेम्पल देखने बिहारपुर नवाटोला गए थे। यहां 02 व्यक्ति मिले, जो सोना दिखाए और उसी में से थोड़ा सोना कट करके सैम्पल दिए थे। सोना का सैंपल ले जाकर जब वे भैयाथान में सोनार के पास चेक कराए तो सोना असली था। इसके बाद सोना खरीदने के लिए उन्होंने सौदा किया और 11.03.2026 को मैं 2 लाख 20 हजार रुपये लेकर गांव के केवरा निवासी जयप्रकाश के साथ रेडीपहरी ठाड़पाथर थाना चांदनी चैक में पहुंचे, यहां वही दोनों व्यक्ति मिले, जो सोने का बिस्किट कपड़े में लपेट कर दिए और 2 20 बीस हजार रुपये लेकर दोनों चले गए। इसके बाद दिए गए सोना को भैयाथान में सोनार दुकान में ले जाकर चेक कराए तो सोना नकली निकला। रिपोर्ट पर पुलिस अग्रिम जांच, कार्रवाई कर रही है।

Spread the love