भैयाथान। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत भाजपा मंडल भैयाथान द्वारा मंगल भवन भैयाथान में दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में  ‘सक्षम कार्यकर्ता, सशक्त संगठनÓ के उद्देश्य को लेकर रविवार को मंडल के सभी पदाधिकारी तथा सभी मोर्चा के मंत्री स्तर तक के पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भाजपा ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस प्रशिक्षण में कुल आठ सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रत्येक सत्र के लिए अलग-अलग अध्यक्ष एवं वक्ता निर्धारित किए गए थे।
विभिन्न सत्रों में संगठन की कार्यप्रणाली, पार्टी की विचारधारा, पार्टी का इतिहास, संगठन विस्तार में कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रशिक्षण से व्यक्ति निर्माण, व्यक्तित्व निर्माण, आचरण और व्यवहार का विकास होता है। भारतीय जनता पार्टी विचारों की पार्टी है, जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को शासन स्तर पर सेवा के रूप में लागू करती है। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को व्यक्ति निर्माण से लेकर राष्ट्रवाद और संगठन सुदृढ़ीकरण तक की विचारधारा से परिचित कराया गया। कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन शांतनु गोयल ने किया। प्रशिक्षण वर्ग के प्रभारी रामाशंकर यादव ने कार्यकर्ताओं को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा मंडल अध्यक्ष सुनील साहू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षण वर्ग में मंडल व मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेताओं की सक्रिय सहभागिता रही।
प्रथम सत्र के वक्ता अजय गोयल व अध्यक्षता राजीव प्रताप सिंह, द्वितीय सत्र के वक्ता अशोक सिंह व अध्यक्षता रामू गोस्वामी, तृतीय सत्र के वक्ता ललित गोयल व अध्यक्षता रामाशंकर यादव, चतुर्थ सत्र के वक्ता रितेश जायसवाल व अध्यक्षता शीतल प्रसाद गुप्ता, पंचम सत्र के वक्ता शिव राजबाड़े व अध्यक्षता प्रकाश दुबे, षष्ठम सत्र के वक्ता नूतन विश्वास व अध्यक्षता नीरू गुप्ता, सप्तम सत्र के वक्ता रितेश गुप्ता व अध्यक्षता सीताराम कुशवाहा, अष्टम सत्र के वक्ता नेहा तिवारी व अध्यक्षता प्रतिमा साहू ने किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने लिया जायजा
प्रथम दिवस के समापन अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी व वरिष्ठ भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल प्रशिक्षण वर्ग का जायजा लेने मंगल भवन पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण जीवन व संगठन निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है और इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं में वैचारिक व संगठनात्मक मजबूती आती है। प्रथम दिवस की रात्रि में मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर प्रसाद राजवाड़े प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ रात्रि विश्राम किया। अगले दिन प्रात: उन्होंने संघ की शाखा लगाकर कार्यकर्ताओं को संघ की कार्यपद्धति से परिचित कराया।

Spread the love