बलरामपुर। जिले के वन क्षेत्र में आग लगाकर जंगल को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाले एक युवक को वन विभाग की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। मामले में आरोपी को गिरफ्तार करके वन अमले ने अपराध दर्ज कर लिया है। वनमंडलाधिकारी आलोक कुमार बाजपेयी के निर्देश और उपवनमंडलाधिकारी अनिल कुमार सिंह पैकरा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार वनपरिक्षेत्र बलरामपुर के सर्किल बरदर पीपराही बीट के कक्ष क्रमांक पी-3335 में ग्राम बरदर निवासी संतोष पिता भागीरथी जंगल में आग लगाते हुए पकड़ा गया। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन अपराध प्रकरण क्रमांक 22043/04 दर्ज करते हुए भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(1)घ तथा वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 के तहत कार्रवाई की है। कार्रवाई में वनपरिक्षेत्राधिकारी निखिल सक्सेना, वन क्षेत्रपाल प्रह्लाद तिवारी, वनपाल घासीराम, देवीलाल, वनरक्षक राजेश राम, संजीव सिंह, अजीत कुजूर सहित वन विभाग की टीम मौके मौजूद रही।

Spread the love