अंबिकापुर। थाना मणीपुर पुलिस टीम ने चोरी की मोटरसायकल बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  
जानकारी के मुताबिक सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम भवराडांड का शिवशंकर खलखो वर्तमान में गंगापुर में रहता है। वह अपने मोटरसायकल क्रमांक सीजी 15 सीएल 0190 से रिश्तेदार को खाना पहुंचाने के लिए जिला अस्पताल गया था, और मोटरसायकल को अस्पताल के बाहर खड़ा करके खाना देने अंदर चला गया था। खाना देकर वापस आया तो उसका मोटरसायकल खड़ा किए गए स्थान पर नहीं था। काफी तलाश के बाद भी मोटरसायकल का पता नहीं चला। मामले में मणीपुर थाना पुलिस ने धारा 305(बी) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया था। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करके चोरी गए मोटरसायकल एवं आरोपी के तलाश में जुटी और मुखबिर की सूचना पर हीरो ग्लैमर मोटरसायकल क्रमांक सीजी 15 सीएल 0190 के साथ सांडबार पुलिया तरफ घूम रहे अक्षय पटेल पिता पंचम पटेल 21 वर्ष निवासी सिलसिला चौकी रघुनाथपुर थाना लुंड्रा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरी का मोटरसायकल जब्त कर लिया है, इसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। आरोपी पूर्व में चोरी के मामले में थाना गांधीनगर जेल भेजा जा चुका है। कार्रवाई में थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी.पी. तिवारी, सहायक उप निरीक्षक अनिल सिंह, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र जांगड़े, आरक्षक रामाशंकर यादव, निरंजन बड़ा, अनिल सिंह, उमाशंकर साहू एवं साइबर टीम सक्रिय रहे।

Spread the love