अंबिकापुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय अंबिकापुर में 12 मार्च, गुरुवार को दादी गुलजार का पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया। इनका जन्म एक जुलाई, 1929 को सिंध प्रांत में हुआ था, इनका बचपन का नाम शोभा था, जो ब्रह्माकुमारी संस्था की एक प्रमुख आध्यात्मिक स्तंभ थीं। सरगुजा संभाग की ब्रह्माकुमारी संचालिका बीके विद्या, ब्रह्माकुमारी बहनों एवं ब्रह्माकुमार भाइयों ने इस मौके पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
बीके विद्या ने दादी को भोग स्वीकार कराया एवं सभी को उनका जीवन संस्मरण सुनाया। 9 साल की उम्र में ब्रह्मा बाबा के सान्निध्य में उन्होंने योग मार्ग चुना। पवित्रता और नि:स्वार्थ सेवा की प्रतिमूर्ति दादी ने 1969 से 2014 तक अव्यक्त बाप दादा की मुरली सुनाने में विशेष रथ के रूप में अपनी भूमिका निभाई। उन्होंने न केवल देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजयोग, आध्यात्मिकता और आत्म परिवर्तन पर शिक्षा दी, और अपना शरीर 11 मार्च 2021 को त्याग दिया। कार्यक्रम में  सैकड़ो भाई-बहनों ने दादी को श्रद्धांजलि अर्पित किया एवं ब्रह्मा भोजन में शामिल हुए।

Spread the love