राजपुर। बलरामपुर जिला के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम कुंदीखुर्द में गांव के ही एक व्यक्ति ने पालतू खरगोश और मुर्गा को मार दिया। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया है, और मामले की जांच कर रही है।
कुंदीखुर्द निवासी कुंवर साय पिता कहरू नगेसिया, 37 वर्ष ने पुलिस को लिखित में आवेदन देकर बताया है कि वह अपने घर में खरगोश और मुर्गा पाला था, जिसमें से एक खरगोश और 4 मुर्गा को गांव का ही सहदेव रजक 08 मार्च की शाम को मार दिया, जिसका कीमत लगभग 3 हजार रुपये है। गांव के अनिल सहित अन्य ने आरोपी सहदेव रजक के करतूत को देखा और उसे पकड़ने के लिए दौड़ाए तो वह खरगोश और मुर्गा को मृत हाल में छोड़कर भाग गया। गांव के लोगों से जानकारी मिलने पर कुंवर साय थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दिया। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध बीएनएस की धारा 325 का मामला पंजीबद्ध किया है।

Spread the love