पहले भी हो चुकी है चोरी की वारदात

अंबिकापुर। राजमाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय गंगापुर के ब्वाय हॉस्टल के बाथरूम से स्टील का कीमती नल चोरी करके ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। सुरक्षा प्रभारी ने घटना की जानकारी गांधीनगर थाने में दी है, जिस पर पुलिस अग्रिम जांच, कार्रवाई कर रही है।
शासकीय मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा प्रभारी अमित शुक्ला पिता सच्चिदानंद शुक्ला 28 वर्ष, निवासी तुलसी चैक गंगापुर ने पुलिस को बताया है कि 25 फरवरी को वह अपने कार्यालय में था। दोपहर करीब 2.30 बजे के लगभग ऑफिस के स्टॉफ सोनू गुप्ता ने फोन करके बताया कि 25 फरवरी को 02 से 2.30बजे के बीच मेडिकल कॉलेज के पीजी ब्वाय हॉस्टल के प्रथम तल में स्थित बाथरूम के अंदर लगे 05 नग स्टील नल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है। इसकी सूचना मिलने पर समीर अहमद के साथ वह मौके पर पहुंचा तो बाथरूम में लगा 05 नग स्टील का नल पहीं था, जिसकी कीमत 15 हजार रुपये बताई जा रही है। काफी खोजबीन के बाद भी चोर का पता नहीं चला। सुरक्षा प्रभारी ने बताया कि पूर्व में भी मेडिकल कॉलेज में चोरी हो चुका है। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया है।

Spread the love