अंबिकापुर। मजदूरी करने वाली महिला के किराए के मकान से चोरों ने 19 हजार रुपये नकद सहित लगभग 50 हजार रुपये का जेवरात, चांदी का सिक्का चोरी कर लिया। रिपोर्ट पर गांधीनगर थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।
होटल में मजदूरी करने जीवकोपार्जन करने वाली लक्ष्मी प्रधान पुत्री बीरबल श्रीवास निवासी केरसई ने पुलिस को बताया है कि वह वर्तमान में भगवानपुर में प्रिया मसाला के पास किराए के मकान में रहती है। 25 फरवरी को वह अपना कमरा बंद करके दूसरे कमरे में सो रही थी। सुबह 11.30 बजे अज्ञात चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाकर नकद 19 हजार रुपये, चांदी का पायल, चांदी का चेन, सोने का नथनी, चांदी का सिक्का चोरी कर लिया। भूख लगने पर जब खाने के लिए अपने कमरे की तरफ गई तो ताला टूटा था और पूरा सामान बिखरा हुआ था। वह मकान मालिक को घटना की जानकारी दी, और कैमरा चेक की तो चोरी करने वाला का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा था। पुलिस मामले में अग्रिम जांच, कार्रवाई कर रही है।

Spread the love