0 342 अनुच्छेद में सुधार  तथा धर्मांतरित जनजाति को एसटी की सूची से बाहर करने की मांग 

सूरजपुर।शुक्रवार को यहां जनजाति सुरक्षा मंच की एक बड़ी बैठक का आयोजन किया गया जिसमें दिल्ली में होने वाली रैली में शामिल होने की रूपरेखा तैयार की गई।बैठक सन्त सिंह की अगुवाई में रखी गई थी जिसमे कालुसिंह मुजाल्दा, इन्द्र भगत जशपुर प्रांत, शांति सिंह अमावती नेताम , जयन्ती भगत आदि मौजूद थे। बैठक का एजेंडा डिलिस्टिंग के मसले को लेकर था।जनजाति सुरक्षा मंच संगठन अपने संगठन को मजबुती और डिलिस्टि विभिन माध्यम रूप से लागू कराने के लिए को पूर्ण रूप ग्रामों स्तरों में पोस्ट कार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर 342 अनुच्छेद में सुधार करने के लिए तथा धर्मांतरित  जनजाति लोगों को एसटी की सूची से बाहर करने की मांग कर रहा है। इस बैठक में इस बात की शपथ ली गई कि वे इसके लिए तब तक सँघर्षरत रहेंगे जब तक उनकी मांग पूरी नही हो जाती। बैठक में मुख्य रूप से प्रताप सिंह , मोती सिंह, देवेन्द्र सिंह, सुखराम भग्गा, देवेन्द्र सिंह  आदि उपस्थित थे।

Spread the love