अंबिकापुर। बलरामपुर जिला के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरना से बकरा चोरी करके उत्तर प्रदेश के बाजार में बेचने का प्रयास करते आरोपियों को बकरा स्वामी ने रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना की जानकारी रघुनाथनगर थाना में दी गई है, जिस पर पुलिस आरोपियों के विरूद्ध नामजद अपराध दर्ज करके वैधानिक कार्रवाई की है।
शिवप्रसाद कुशवाहा पिता स्व. भईया राम 50 वर्ष, निवासी ग्राम सरना ने थाना रघुनाथनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि 30 नवम्बर से एक दिसम्बर के मध्य रात्रि में घर में बंधे दो बकरे को अज्ञात व्यक्ति चोरी करके मोटरसायकल में लोड करके ले गया था। बकरी का आवाज सुनकर नींद खुली तो दोनों बकरा नहीं था। शिवप्रसाद ने इसकी जानकारी अपने पुत्र संजय कुशवाहा को दी, तो वह बकरा चोरों का पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश विंढमगंज के बकरा बाजार पहुंचा। यहां पर गांव के ही अवधेश प्रजापति पिता स्व. श्यामा प्रजापति व अमन साहू पिता कृष्ण कांति साहू बकरा को बेचने के लिए लेकर आए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों के द्वारा बकरा चोरी करके लाना स्वीकार किया।

Spread the love