अंबिकापुर। कार चालक के द्वारा अचानक पीछे का गेट खोलने से मोटरसायकल में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। पति का इलाज कराने के बाद घटना की रिपोर्ट पत्नी ने गांधीनगर थाना में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने कार चालक के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक मनोज कुमार गुप्ता के साथ 22 नवम्बर को सुबह 8.40 बजे अंबिकापुर रेलवे स्टेशन चैक पर स्थित कार्यालय जाने के लिए अपनी मोटरसायकल क्रमांक सीजी 10 ईजी 6559 से निकले थे। इसी दौरान महेंद्रा गाड़ी क्रमांक सीजी 04 पीजे 8432 का चालक चैक में सड़क को जाम करते हुए अचानक रूका और लोगों की आवाजाही को देखे बिना पीछे का दरवाजा खोल दिया। नो पार्किंग जोन में लापरवाही पूर्वक गेट खोलने से उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला और गाड़ी फिसल गई। घटना में उनके पति का बांया पैर फैक्चर हो गया। बेहोशी की हालत में मनोज कुमार गुप्ता को महावीर अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां पैर का ऑपरेशन करने की नौबत बन गई। डॉक्टर ने इन्हें छह माह तक बेड रेस्ट करने के लिए कहा 

Spread the love