बिश्रामपुर। कोयलांचल समेत आसपास इलाके में आएदिन हो रही चोरी की घटनाओं पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार करके कार्यवाही की है। बिश्रामपुर पुलिस ने बताया कि गत दिनों 8 जून को प्रार्थी आयुष कुमार पिता अभय उम्र 23 वर्ष निवासी जेएमक्यू कालोनी क्वार्टर नंबर 66 निवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह अपने पिताजी का ईलाज कराने 3 जून को अपोलो अस्पताल बिलासपुर गया था। 8 जून को ईलाज कराकर वापस आया तो देखा कि घर व गेट का ताला टूटा हुआ है तथा घर में रखा एचपी लैपटाप तथा एक्टिवा स्कूटी क्रमांक सीजी 29 एजी 1095 को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर लिया था। रिपोर्ट पर विवेचना करने के दौरान संदेहियों से पुछताछ किया जा रहा था। करंजी चौकी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत सोहागपुर ढपना निवासी भज्जू बसदेवा जो पूर्व में चोरी के प्रकरण में चालान हो चुका था, घटना दिनांक से अपने घर में नहीं था। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने भज्जू बसेदेवा अपने जब घर आया तब तत्काल उसे घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। हिरासत में लेने उपरांत आरोपी भज्जू बसदेवा ने पुछताछ में जेएमक्यू कालोनी क्वार्टर नंबर 66 में तथा रेलवे कालोनी अम्बिकापुर में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि घटना दिवस 4 जून को एसईसीएल कालोनी विश्रामपुर में घूम रहा था। तभी जेएमक्यू कालोनी क्वार्टर नंबर 66 में बाहर से ताला लगा देखा था। इसके पश्चात सुनेपन का फायदा उठाते हुए आरोपी ने यहां से रॉड की मदद से घर के दरवाजा का ताला तोड़कर अंदर घुसकर अंदर एक लैपटाप चार्जर सहित तथा एक स्कूटी को चोरी कर लिया था। साथ ही स्कूटी के कागजात को अपने घर के पास रेड़ नदी में फेंक दिया था। एक दो दिन तक स्कूटी को अपने पास रखने उपरांत अपने परिचित भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलका अधिना निवासी जुगेश्वर राजवाड़े उर्फ पाटलू के पास 5000 रूपए में गिरवी रख दिया। मई महीने के 19-20 तारीख को रेलवे कालोनी अम्बिकापुर में भी सूना मकान का ताला तोड़कर वहां से एक एलजी एलईडी टीव्ही, एक गुलाबी रंग का बच्ची का फॉक, दो चादर तथा एक हीरो एचीवर मोटरसाइकिल को चोरी किया था। इसके पश्चात चोरी की मोटरसाइकिल को जुगेश्वर राजवाडे उर्फ पाटलू के जीजा रेवतपुर निवासी गोविन्द राजवाडे के पास 8000 रुपए में बेच दिया था। मामले में पुलिस ने आरोपी सोहागपुर ढपना निवासी भज्जू बसदेवा उर्फ भज्जू वादुदेव उर्फ लल्लू पिता रामाधार, अघीना सलका निवासी जुगेश्वर राजवाड़े उर्फ पटलू पिता जयमंगल व रेवतपुर निवासी गोविंद राजवाड़े को गिरफ्तार कर तीनों को आज न्यायालय पेश कर दिया है। 

ReplyForwardAdd reaction
Spread the love