थाना लुंड्रा पुलिस टीम ने शराब का सेवन कर बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर की कार्रवाई

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटनाओ को कम करने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना लुंड्रा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग दौरान अपाचे मोटरसायकल क्रमांक सीजी 15 ईएच 3294 के चालक को रोका। ब्रेथ ऐनालाइजर से चेक करने पर वह शराब के नशे में धुत्त मिला। वाहन चालक धनेश्वर सिंह पिता प्रकाश सिंह 23 वर्ष निवासी पटोरा के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। वाहन चालक के विरुद्ध धारा 185, 3/181 मोटर व्हीकल एक्ट का प्रकरण दर्ज करके न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा प्रकरण में वाहन चालक को 15 हजार रुपये के अर्थदंड से दण्डित किया गया हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी लुंड्रा उप निरीक्षक आर.एन. पटेल, सहायक उप निरीक्षक शिवचरण साहू, आरक्षक इबनुल खान, बालकेश्वर सक्रिय रहे।

Spread the love