अंबिकापुर। आध्यात्मिक गुरु और समाजसेवी श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में वनवासी कल्याण आश्रम अंबिकापुर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सामूहिक वेदपाठ, भजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं केक काटा गया। अंत में बाबा के 100वें जन्मदिवस पर विशेष रूप से 100 दियों से महामंगल आरती की गई।
श्री सत्य साईं सेवा समिति के अध्यक्ष जयेश वर्मा ने बताया कि आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्ती नामक गांव में भगवान श्री सत्य साईं बाबा का जन्म 23 नवम्बर 1926 को हुआ था। बाबा ने अपने जीवन काल में आध्यात्म और एकता का संदेश दिया और  ‘मानव सेवा ही माधव सेवा हैÓ का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। संरक्षक संजीव गणेशपुरकर द्वारा श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। के.डी. दुबे द्वारा सभी को सत्य साईं बाबा के नि:शुल्क हार्ट अस्पतालों की जानकारी दी गई। आश्रम के सदस्य अमन सिंह द्वारा आदिवासी समुदाय के बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु धन्यवाद दिया गया। संचालक रश्मि सैनी ने बताया कि विश्व के 142 देशों में बाबा का जन्मदिन मनाया जा रहा है, सत्य साईं बाबा के जन्म स्थान पुट्टपर्ती में भी भव्य आयोजन हुआ, जहां भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित देश की तमाम हस्तियों ने हिस्सा लिया। स्थानीय वनवासी कल्याण आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों नृत्य, गायन एवं भजन में हिस्सा लिया। अंत में सभी भक्तों को भोजन, भंडारा वितरित किया गया। इस दौरान सत्य साईं सेवा समिति के डॉ. व्ही.के. वर्मा, संजीव गणेशपुरकर, विजय सालुके, प्रदीप श्रीवास्तव, जगदीश गुप्ता, शांति वर्मा, रेखा गणेशपुरकर, नूतन श्रीवास्तव, जयेश वर्मा, के.डी. दुबे, प्रीती सालुंके, सरोज सार्वे, मोनिका शर्मा, सुभद्रा शर्मा, शोभना शर्मा, रश्मि सैनी, मधुलिका, नीलम, दीपक सांवरगांवकर, लेजर अस्पताल के संचालक डॉ. योगेन्द्र सिंह गहरवार, विनय मिश्रा, विवेक प्रताप सिंह रिंकु, डॉ. प्रवीण दुबे, अंतिमा, कुंती पैंकरा, प्रीति खंपरिया, नवीन, अनिल शर्मा, वनवासी कल्याण आश्रम अधीक्षक बलवंत साय, अमन सिंह, मानमति, विकास, सुरेश, रुपेश एवं श्री सत्य साईं सेवा समिति के अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Spread the love