बिश्रामपुर। एसईसीएल बिश्रामपुर के आमगांव खुली खदान परियोजना का विस्तार ग्राम पंचायत पटना में हो रहा है।पटना गांव में खदान खुलने से प्रभावित भू स्वामियों को तेजी से नौकरी और मुआवजा देने प्रबंधन ने प्रयास कर रहा है। दो दिन पूर्व ही आधा दर्जन भू स्वामियों को महाप्रबंधक कार्यालय बुलाकर क्षेत्रीय महाप्रबंधक डॉ. संजय सिंह एवं महाप्रबंधक संचालन गिरीश कुमार राय ने संबंधित परिवार के सदस्यों को कंपनी में नियोजन हेतु नियुक्ति पत्र सौंपा है। ज्ञात हो कि पखवाड़े भर पूर्व गत दिनों 24 अक्टूबर को ग्राम पंचायत पटना में कैंप का आयोजन कर प्रबंधन ने प्रशासनिक अमले की उपस्थिति में 22 लोगों को एक साथ नियुक्ति पत्र सौंपा था। अब पुनः प्रभावित भू स्वामी परिवार के सदस्यों को कंपनी में नियोजन के लिए नियुक्ति पत्र वितरित किया गया है। जिन छह लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया, उनमें सुरेन्द्र नेताम पिता चंदर, राजेश कुमार साहू पिता चन्द्रदीप साहू, आशीष कुमार साहू पिता संत साहू, मंगल सिंह पिता उदय सिंह, योगेश्वर सिंह पिता सुखलाल, समयलाल पिता जगन राम के नाम शामिल हैं। ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत पटना में कुल 928 एकड़ भूमि कोयला उत्खनन के लिए प्रबंधन ने अधिग्रहित किया है, जिसमें 464 भू विस्थापितों के परिवार के सदस्यों को नौकरी देना प्रस्तावित है। वर्तमान स्थिति में अब तक 151 लोगों को नौकरी दी जा चुकी है। साथ ही परिसंपत्तियों का मुआवजा करीब 81 करोड़ रुपए का भुगतान भी किया जा चुका है।प्रबंधन का कहना है कि शेष जिन परिवारों ने आवश्यक कागजात प्रबंधन के पास जमा करा दिया है, उनकी स्कूटनी की जा रही है। स्कूटनी के बाद स्वीकृति के लिए फाइल मुख्यालय भेजा जा रहा है।

Spread the love