0 कांग्रेसी बोले-मंत्री ने सच को उजागर कर सरकार को आईना दिखाने का किया है काम

सूरजपुर।महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाडे द्वारा दिये गए बयान को कांग्रेस ने लपक लिया है और कहा है कि भाजपा सरकार में पूरे प्रदेश में अराजक की स्थिति है।जिसे मंत्री ने स्वीकार किया है।ज्ञात हो कि महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बिहारपुर चांदनी के दौरे पर गई थी जहाँ लोगो से मिल रही तमाम शिकायतों पर बड़ी बेबाकी से कहा कि क्षेत्र में अधिकारी कर्मचारियों का उत्पात मचाये हुए है। खास कर राजस्व विभाग की बहुत शिकायते है।इसके लिए वे एक शिविर लगाएंगी और ऐसे लोगो पर कार्यवाही कराएंगी।इस बयान से सम्बंधित वीडियो के वायरल होते ही कांग्रेस नेताओं ने इसे लपक लिया और कहा कि मंत्री ने जिले की ही नही बल्कि पूरे प्रदेश की सच्चाई स्वीकार की है।कांग्रेस के पूर्व विधायक पारस नाथ राजवाडे,जिलाध्यक्ष भगवती राजवाडे,कांग्रेस प्रवक्ता रामकृष्ण ओझा,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाडे ने कहा कि जिला ही नही समूचे प्रदेश में अधिकारी बेलगाम हो गए है।प्रदेश में अराजकता की स्थिति है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्री भी अब सच स्वीकारने लगे है।इस पर मुख्यमंत्री को विचार करना चाहिए।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मंत्री महोदया ने सच को उजागर कर सरकार को आइना दिखाने का काम किया है।जिले में आम आदमी पूरी तरह से हलाकान है कोई किसी की सुन नही रहा।लोग सरकारी दफ्तरों का चक्कर दर चक्कर काट रहे है फिर भी उनकी समस्याओं का समाधान नही हो रहा है।इसके लिए प्रदेश की भाजपा सरकार जिम्मेदार है।

Spread the love