ब्लॉक में उत्कृष्ट स्थान लाने वाले को 5100 रुपये दिया जाएगा-मुकेश तायल

अंबिकापुर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरहरी में शासन की योजना के तहत सरस्वती सायकल वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि मुकेश तायल एवं अध्यक्षता शाला समिति के अध्यक्ष राम शरण कुशवाहा ने की। विशिष्ट अतिथि ग्राम पंचायत सरहरी के सरपंच मीनामती थी।
प्राचार्य दिलीप तिवारी ने स्वागत उद्बोधन में स्कूल की प्रगति के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी और विद्यालय हेतु खेल मैदान समतलीकरण और मंच में शेड निर्माण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। निर्धन छात्र निधि से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरहरी में कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्यनरत ऐसे छात्र-छात्राएं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उन्हें कॉपी, पेन एवं बैग अतिथियों के हाथों प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि मुकेश तायल ने अपने उद्बोधन में अच्छी शिक्षा, खेल एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में अच्छे कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कक्षा 10वीं एवं 12वीं में विकासखंड स्तर पर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाने पर विद्यार्थियों को 5100 रुपये पुरस्कार उनके द्वारा दिया जाएगा। उन्होंने विद्यालय के लिए मांग किए गए कार्यों को विधायक मद से करवाने की बात कही। कार्यक्रम को विजय नारायण कुशवाहा एवं रामशरण कुशवाहा ने भी संबोधित किया। कक्षा 9वीं में अध्यनरत 21 विद्यार्थियों को अतिथियों के हाथों सायकल प्रदाय किया गया एवं मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम का संचालन राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता अजय कुमार चतुर्वेदी ने एवं आभार प्रदर्शन व्याख्याता विजय भारती के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि नंदा यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रम सिंह, विक्रम नामदेव, रूद्र प्रसाद कुशवाहा, विजय नारायण कुशवाहा, अरविंद पटेल, राजेंद्र नापित, राजकुमार सिंह, पुष्पेंद्र गुप्ता एवं संतोष कुशवाहा सहित पालक एवं ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरहरी की व्याख्याता निषा तिवारी, मनीषा एक्का, इंदिरावती लकड़ा, शशि पटवा, सुनीता नेताम, जे. कुजूर, ए. कुजूर, अविनाश तिवारी, अन्नपूर्णा कुल्हाड़ी, रूपा का सहयोग रहा।

Spread the love