अंबिकापुर। दरिमा थाना पुलिस ने पुराना केस वापस लेने के लिए धमकाते हुए मारपीट करने के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रार्थिया ने दरिमा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके पति अनिल अग्रवाल ने 27 सितम्बर को रात्रि करीब 12 बजे एक मामले में केस वापस लेने की धमकी दी है। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ-मुक्का और डण्डा से मारपीट किया। रिपोर्ट पर थाना दरिमा में धारा 296, 351(3), 115(2), 232 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। दौरान विवेचना पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करके गवाहों का कथन लिया और आरोपी अनिल अग्रवाल पिता जय कुमार अग्रवाल 45 वर्ष निवासी डांगबुड़ा, थाना सीतापुर, हालिया ठिकाना करजी थाना दरिमा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी दरिमा निरीक्षक भरतलाल साहू, आरक्षक मनोहर कुमार, गोविन्द टोप्पो सक्रिय रहे।

Spread the love