अंबिकापुर। कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला उत्पीड़न संबंधी दो मामले में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी आदतन बदमाश किस्म का व्यक्ति है।
जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया द्वारा थाना कोतवाली में अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कराया था कि अज्ञात मोबाइल नंबर धारक द्वारा उसके सोशल मीडिया ऐप को हैक करने के बाद फोटो एडिट करके आपत्तिजनक फोटो अपलोड किया गया है। फोटो को वायरल करने की भी धमकी दी जा रही है। रिपोर्ट पर दोनों मामले में थाना कोतवाली में धारा 67(ए) आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने विवेचना में लिया था। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने दोनों मामलों में प्रकरण के आरोपी विजय मेवाडे पिता प्रभु लाल मेवाडे 24 वर्ष, निवासी ग्राम अरनिया सुल्तानपुर थाना अहमदपुर जिला सिहोर मध्य प्रदेश को हिरासत में लिया और घटना के संबंध में पूछताछ की तो उसने घटना करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल जप्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार करके पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, निरीक्षक राजेश खलखो, सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र कुजूर, आरक्षक अतुल सिंह, अशोक यादव, शिव राजवाड़े, मंटू गुप्ता सक्रिय रहे।

Spread the love