प्रेमिका से मिलने गए युवक के साथ बर्बरतापूर्वक की गई थी मारपीट
बलरामपुर। युवक का हाथ रस्सी से बांध कर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जिले के चलगली थाना अंतर्गत ग्राम मुरका निवासी सुभय आयम पिता इन्दल आयम 22 साल ने चलगली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह 24-25 सितम्बर की दरम्यानी रात अपनी प्रेमिका से मिलने ग्राम अलका गया था, यहां लहन सिंह धुर्वे और रामरुप उसे पकड़कर हाथ रस्सी से बांधकर डण्डा से मारपीट किए हैं। रिपोर्ट पर थाना चलगली में धारा 296, 115(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। मामले में थाना चलगली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लहन सिंह धुर्वे पिता घासीराम 46 साल व रामरुप पिता मधु प्रसाद 30 साल दोनों निवासी ग्राम अलका को गिरफ्तार किया और पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

Spread the love