सेवा किटी हेलमेट पहनकर दोपहिया चलाने वालों को आज करेगा सम्मानित
अंबिकापुर। सेवा किटी समूह ने दोपहिया सवारों को जनहानि से बचाने और जागरूक करने एक अभिनव पहल करते हुए आज 05 अगस्त, मंगलवार को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। जिला कलेक्टर विलास भोस्कर, पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो, ब्रह्मकुमारी विद्या, नगर निगम के सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, विवेक दुबे, पत्रकार अनंग पाल दीक्षित, प्रणय राज सिंह राणा के मुख्य आतिथ्य एवं नवा बिहान के संयोजक मंगल पाण्डेय, समन्वयक नवा बिहान अनिल कुमार मिश्रा के विशिष्ट आतिथ्य में सभी दोपहिया वाहन चालकों एवं सवारों का सम्मान गांधी चौक, डाटा सेंटर के सामने शाम 4 बजे से 6 बजे तक किया जाना सुनिश्चित किया गया है। सभी दोपहिया वाहन चालकों एवं सवारियों से आग्रह किया गया है कि इस आयोजन में सहभागी बनने के लिए हेलमेट लगाकर वाहन चलाए। हेलमेट पहनने की लोग आदत बनाएं, इसके लिए यह पहल की गई है, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन सके।

Spread the love