अंबिकापुर। थाना मणीपुर पुलिस टीम ने कबाड़ियों के यहां दबिश देकर एक टन कबाड़ जप्त किया है। पुलिस को गोदाम में रखे गए कबाड़ का दस्तावेज नहीं मिला, जिससे चोरी का कबाड़ होने की आशंका पर यह कार्रवाई की गई है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम ने कबाड़ियों के यहां छापामार कार्रवाई करते हुए राधेश्याम माली पिता स्व. अर्जुन भगत माली 59 वर्ष, निवासी बेहरापारा ट्रांसपोर्टनगर, थाना मणीपुर के गोदाम में दबिश दी और राधेश्याम माली को तलब किया। मौके पर गवाहों के समक्ष गोदाम की तलाशी लेने पर स्कूटी का चक्का रिंग सहित पुराना 06 नग, मोटरसायकल चक्का रिंग सहित पुराना 09 नग, इंजन टाटा कंपनी बस का 01 नग, बोलेरो का बंद इंजन 01 नग, स्टेयरिंग पुराना 01 नग, बड़ी वाहन का टायर, डिस्क 02 नग, छोटी वाहन का डिफेन्सर पीछे का 01 नग, मोटरसायकल का सामने का शॉकअप एक जोड़ी, पानी टंकी लोहे का पुराना 01 नग, गैस टंकी पुराना 01 नग, छोटी-बड़ी वाहनों का टूटा फूटा कबाड़ मिला। पूछताछ में कबाड़ गोदाम के संचालक ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। ऐसे में उपरोक्त सामान चोरी का होने की आशंका होने पर धारा 94 बी.एन.एस.एस. का नोटिस देने पर उपरोक्त सामानों का कोई वैध दस्तावेज नहीं होना सामने आया। आरोपी के द्वारा धारा 35(1) (3) बीएनएसएस, 303(2) बीएनएस का अपराध घटित करना पाए जाने पर कबाड़ को जप्त कर मामला कायम किया है, और आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की है। कार्रवाई में थाना प्रभारी मणीपुर निरीक्षक अश्वनी सिंह, सहायक उप निरीक्षक शौकीलाल राज, आरक्षक अरविन्द सिंह, दीपक पैकरा, कृष्ण कुमार वीरको सक्रिय रहे।

Spread the love