अंबिकापुर। सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर थाना पुलिस ने 28 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल ने जिले के सभी थाना व चैकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र के स्थायी वारंटियों की तामिली करके न्यायालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में थाना कमलेश्वरपुर की पुलिस टीम ने धारा 138 के मामले में फरार चल रहे आरोपी जुगेश्वर यादव पिता बंधु यादव 32 वर्ष, निवासी लुरेना कमलेश्वरपुर को गिरफ्तार किया है, जो न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था, जिस कारण आरोपी के विरूद्ध न्यायालय ने 28 वर्ष पूर्व स्थायी वारंट जारी किया था। पुलिस ने वारंटी को पकड़कर न्यायालय के समक्ष में पेश किया है, जिसकी आयु वर्तमान में 60 वर्ष है। स्थायी वारंट की तामिली में थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, आरक्षक उमेश्वर राजवाड़े, मनोरथ यादव सक्रिय रहे।

Spread the love