अंबिकापुर। सुशासन तिहार अंतर्गत अंबिकापुर के घड़ी चौक स्थित कलाकेंद्र मैदान में शासन की योजनाओं की जानकारी प्रदान करने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। रायपुर से विशेष रूप से पहुंचे आरजे नमीत की होस्टिंग में आयोजित इस कार्यक्रम में विविध मनोरंजक और खेल गतिविधियां आयोजित की गई। शासकीय योजनाओं पर आधारित प्रश्नोत्तरी, खेल प्रतियोगिता, मनोरंजक खेल, पारंपरिक लोकनृत्य की प्रस्तुतियां दी गई। प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महिला हितग्राहियों ने उत्साह से भागीदारी की और प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेने के साथ सुशासन तिहार के अपने अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सुशासन तिहार के तहत आवेदन करने पर उनकी समस्या का त्वरित निराकरण किया गया। समाधान शिविर के माध्यम से शासन गांव तक पहुंच लोगों की मांग और शिकायतों को दूर करने का कार्य कर रही है। बाल पासिंग गेम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागी खूब थिरके और शासन की योजनाओं की जानकारी साझा किए। मिलीया लकड़ा ने कहा कि शासन की महतारी वंदन योजना से महिलाएं सशक्त होने के साथ ही आत्मनिर्भर हुई है। अंधियारों ने सुशासन तिहार की सराहना करते हुए कहा कि समाधान शिविर से ग्रामीणों को अच्छा लाभ मिला है। फूलो देवी ने बताया कि सुशासन तिहार में पति के वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन दिया जिसका निराकरण हो गया है। पीएम आवास के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास का सर्वे से हुआ है जल्द ही हमारा पक्का मकान बनेगा। सोशल मीडिया में अपनी पहचान बना चुके गोविंद कुशवाहा ने कहा कि शासन की समाधान शिविर बहुत अच्छी पहल है। इस दौरान बड़ी संख्या में लाभान्वित हितग्राही एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

Spread the love