अंबिकापुर। लखनपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी देकर 24 अप्रैल को दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इसकी रिपोर्ट पुलिस थाने में 14 मई को दर्ज कराई गई थी। जिस पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 64 (1), 351(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। विवेचना में लगी पुलिस टीम ने आरोपी गोहंदूल राम पिता फूलसाय 25 वर्ष, निवासी अलगा बेंदोपानी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी लखनपुर निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, उप निरीक्षक दिलिप दुबे, सहायक उप निरीक्षक निर्मला कश्यप, प्रधान आरक्षक पीताम्बर सिंह व रवि सिंह, आरक्षक श्याम सुन्दर, दशरथ राजवाड़े, डॉक्टर सिदार सक्रिय रहे।

Spread the love