अंबिकापुर। प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा सरगुजा के प्रदेश महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव तथा प्रदेश अध्यक्ष जी.आर.चंद्रा के अनुशंसा पर लिए गए निर्णय के बाद कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय यादव, लैब टेक्निशियन, प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज नियुक्त किए गए हैं। इसी क्रम में जिला सचिव संतोष कुमार दुबे, प्रशिक्षण अधिकारी प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, जिला कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार राणा, सहायक ग्रेड-02 कार्यालय मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग सरगुजा परिक्षेत्र को नियुक्त किया गया है।