अंबिकापुर। शहर के गैरेज में खड़ी ट्रक का शीशा तोड़कर बैटरी और एसियम की चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। बलरामपुर जिला के शंकरगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम बचवार अखलापारा निवासी कमल साय अगरिया ने पुलिस को बताया है कि उसके नाम पर 14 चक्का ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीएफ 5344 है, जिसको वह स्वयं चलाता है। ट्रक को ग्रीसिंग कराने के लिए वह रामु डिजल गैरेज खरसिया चौक के पास अंबिकापुर में 14 फरवरी को खड़ा किया था और गैरेज संचालक रामु को एक-दो दिन में काम कर देने के लिए बोलकर अपने घर बचवार चला गया था। घर में कुछ काम होने और तबियत खराब होने के कारण वह 26 फरवरी को ट्रक को लेने आया, तो ट्रक का शीशा तोड़कर चोरों ने गेट खोला और गाड़ी से तीन बैटरी व एसियम नहीं था। गैरेज के संचालक से पूछताछ करने पर वह इसके बारे में कुछ भी जानकारी होने से इंकार कर दिया। रिपोर्ट पर कोतवाली थाना में अज्ञात चोर के विरूद्ध पुलिस ने केस दर्ज करके विवेचना में लिया है।

Spread the love