रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) के अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने 23 नवंबर 2026 को संघ मुख्यालय (अटल नगर, नवा रायपुर) में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर कार्यालयीन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक के दौरान माननीय अध्यक्ष श्री द्विवेदी ने विभिन्न शाखाओं में लंबित प्रकरणों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यालयीन कार्यों को समय-सीमा के भीतर पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ संपादित किया जाए, ताकि कृषकों एवं आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिल सकें।

समीक्षा बैठक में श्री द्विवेदी ने कार्य में लापरवाही न बरतने की हिदायत देते हुए अनुशासन एवं समयबद्धता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि संघ के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। इस अवसर पर मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। 

Spread the love

You missed