रायपुर,

राज्यपाल रमेन डेका ने कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रायपुर के सदर बाजार स्थित पेठा गली में बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर भगवान श्री बांके बिहारी जी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थीं।
राज्यपाल श्री डेका ने भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Spread the love