अंबिकापुर। कोतवाली थाना पुलिस ने मायापुर के चांदनी चौक में छापा मारकर एक व्यक्ति के पास से गौ-मांस बरामद किया है। मामले में बजरंग दल के जिला संयोजक अंकित दास पिता स्व. मिश्री लाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, 25 अगस्त की सुबह चांदनी चौक में रहने वाले एक व्यक्ति के घर में गाय का मांस होने की सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली थी, इसके बाद कोतवाली पुलिस टीम चांदनी चौक पहुंची। मौके पर झारखंड निवासी इरफान अंसारी अपने किराये के मकान में गाय के ताजा मांस को प्लास्टिक की पन्नी में रखे हुए मिला। सभी ने इसकी पहचान गाय के मांस के रूप में की। बजरंग दल ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Spread the love