पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के गौरव सैनिक स्कूल अंबिकापुर अपना 18वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाने जा रहा है। इसको लेकर विद्यालय प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विद्यालय के प्राचार्य कर्नल राजेश बेंडा ने बताया कि, समारोह आगामी 1 सितंबर, मंगलवार को सुबह 11 बजे से सैनिक स्कूल परिसर, अंबिकापुर में आयोजित होगा।
समारोह के मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल, मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, छत्तीसगढ़ शासन होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे मुख्य अतिथि के आगमन और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देने के साथ होगी। वृक्षारोपण, सेरेमोनियल लैंप का प्रज्वलन, केक सेरेमनी रिचुअल, स्वागत भाषण, कैडेट्स द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेजेंटेशन सेरेमनी सहित अन्य आयोजन होंगे।
18 साल का गौरवशाली सफर
सैनिक स्कूल अंबिकापुर की स्थापना वर्ष 2008 में हुई थी। महज 18 साल के सफर में ही इस स्कूल ने अनुशासन, शिक्षा और खेल तीनों क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है। यहां से पढ़े कई कैडेट्स एनडीए के माध्यम से भारतीय सशस्त्र सेनाओं में अधिकारी बनकर देश सेवा कर रहे हैं। स्कूल परिसर में स्थापित युद्धक टैंक टी-55 इसकी सैन्य विरासत का प्रतीक है। फाउंडर्स डे के दौरान कैडेट्स द्वारा मार्च पास्ट, हॉर्स राइडिंग, बास्केटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक भी देखने को मिलेगी।

Spread the love