सद्भावना ग्राम तकिया में चादर व संदल जुलूस के बीच युवकों ने दिया घटना को अंजाम

अंबिकापुर। सद्भावना ग्राम तकिया में उर्स शरीफ आयोजन के शुरूआत में ही चाकूबाजी का मामला प्रकाश में आया है। कोतवाली थाना पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर अग्रिम जांच कार्रवाई करते हुए आरोपियों के तलाश में लगी है। पुलिस ने मौके से कोलाहल मचा रहे एक डीजे वाहन को भी जब्त किया है।
जानकारी के मुताबिक, रेहान अंसारी पिता इस्लाम 18 वर्ष ग्राम तकिया का रहने वाला है। बुधवार को शहर के जामा मस्जिद से चादर व संदल जुलूस निकला था, जो हजरत बाबा मुरादशाह व हजरत बाबा मोहब्बत शाह वली रह. के दरगाह में देर शाम पहुंचा। इस दौरान रेहान अपने घर के पास रहने वाले अनीश सहित अन्य लड़कों के साथ जुलूस देख रहा था, डीजे के शोर के बीच कुछ लड़के नाच रहे थे। चादर व संदल जुलूस के साथ पर्राडांड के लड़के भी ग्राम तकिया पहुंचे थे, जिनसे अनीश का पूर्व में विवाद और मारपीट हुआ था। जुलूस के साथ पहुंचे लड़कों की नजर अनीश पर पड़ी और देखते ही देखते रात करीब 10.30 बजे पार्किंग के पास मारपीट की स्थिति निर्मित हो गई। इस दौरान अनीश तो मौके से भाग गया, लेकिन पड़ोसी रेहान अंसारी एक अन्य लड़के के साथ वहीं पर मौजूद थे। अनीश के भागने के बाद वे रेहान से उलझ गए और मारपीट करते हुए चाकू से कमर पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। चाकूबाजी की घटना के बाद मौके पर भगदड़ की स्थिति बन गई। बाबा के दरगाह स्थल पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए काफी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान की तैनाती की गई थी, जो मारपीट होते देखकर मौके पर पहुंचे। इधर चाकू से हमला के बाद हमलावर मौके से भाग गए। घायल युवक का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार चला, उसकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।
बाक्स

Spread the love