सीतापुर। सड़क हादसे में सीएएफ की जवान के मौत के मामले में पुलिस ने पिकअप चालक के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, हरिकिशुन तिर्की सीएएफ 6 जी बटालियन रायगढ में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ था, जो 18 मई को अंबिकापुर से डाक वितरण करके वापस अपने मोटरसायकल क्रमांक सीजी 14 एमआर 9835 से वापस सीतापुर की ओर आ रहा था। दोपहर करीब 2.30 बजे एनएच-43 काराबेल चैक के पास सीतापुर से अंबिकापुर की ओर जा रही पिकअप वाहन क्रमांक जेएच 07 एन 3596 के चालक ने लापरवाही पुर्वक चलाते हुये हरिकिशुन तिर्की के मोटरसायकल को सामने से ठोकर मार दिया, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई थी। घटनास्थल से इन्हें सीतापुर स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, यहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर पड़ोस में रहने वाले आशीष कुजूर के साथ सीएएफ के जवान की पत्नी कमला तिर्की सीतापुर स्वास्थ्य पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो गई थी। आशीष कुजूर की रिपोर्ट पर सीतापुर थाना पुलिस ने आरोपी पिकअप वाहन के चालक के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।

Spread the love