अंबिकापुर। बीती रात जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय ‘राजीव भवनÓ में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। विगत 2 वर्ष के दौरान राजीव भवन में चोरी की यह तीसरी घटना है। शहर के सबसे संवेदनशील और व्यस्त स्थान घड़ी चौक पर स्थित कांग्रेस कार्यालय में लगातार हो रही चोरी की घटना कहीं न कहीं कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। इस स्थान के नजदीक ही यातायात पुलिस की चौकी के साथ ही साथ कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय भी मौजूद हैं, जिला न्यायालय भी यहां पर मौजूद हंै। इन प्रमुख कार्यालयों की मौजूदगी में ये घटना दिया तले अंधेरे वाली कहावत चरितार्थ करती है। अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने के साथ ही कार्यालय के कॉमन वॉशरूम में लगे उपकरणों में भारी तोड़फोड़ भी की है। चोरी और तोड़फोड़ की इस घटना से कार्यालय को करीब एक लाख रुपये की क्षति हुई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष की तहरीर पर कोतवाली अंबिकापुर ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध अपराध कायम कर लिया है।
चोर लिखकर गए ‘आई लव यू अंबिकापुरÓ
शहर के हृदयस्थल से लगे इस भवन में पुन: चोरी की वारदात ने लोगों को संशय में डाल दिया है। इस बार चोरों ने कार्यालय के बाथरूमों में लगे लगभग 72 नग स्टील के नल की टोटियों को पार किया है। चोरी की वारदात के बाद चोरों ने कार्यालय के फर्स के धूल पर अंग्रेजी में ‘आई लव यू अंबिकापुरÓ और कुछ अमर्यादित अधूरे शब्दों का प्रयोग कर गया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने इस बात पर हैरानी जताई कि, चोर जमीन पर अपना संदेश लिखकर पुलिस और कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, आम जनता के आम जनता के साथ अब राजनैतिक दलों के कार्यालय भी सुरक्षित नहीं हैं।

Spread the love