अंबिकापुर। पैरा निकालने के लिए मुनगा के पेड़ से टिकाकर रखे गए सीढ़ी को वृद्ध हटाया और पेड़ वृद्ध के ऊपर गिर गया। इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, जशपुर जिला के बगीचा थाना अंतर्गत ग्राम जबला निवासी सुकदेव राम नाग पिता स्व. रूंगटू राम नाग 60 वर्ष के घर के बाड़ी में मुनगा का करीब 12 वर्ष पुराना पेड़ लगा है। 13 मई को सुकदेव पैरा निकालने के लिए पेड़ से टिकाकर रखे गए सीढ़ी लेने गया था। सीढ़ी लेकर जैसे ही वृद्ध कुछ कदम बढ़ा, अचानक मुनगा का विशाल पेड़ उसके ऊपर गिर गया, जिसमें वृद्ध के कमर का हिस्सा दब गया था। वृद्ध के चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर आसपास के लोग और वृद्ध की पत्नी सुनियारी, पुत्र बाबू कुमार, बहू नन्दिनी पहुंचे और वृद्ध के ऊपर गिरे पेड़ को आननफानन में हटाया। वृद्ध को अंदरूनी चोटें आई थी। स्वजन उसे निजी वाहन से तत्काल बगीचा स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। प्राथमिक चिकित्सा के बाद चिकित्सक के द्वारा रेफर करने पर स्वजन उसे संजीवनी 108 एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, यहां इलाज के दौरान 14 मई को 7.32 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।

Spread the love