0 रामकोला पुलिस की कार्रवाई

सूरजपुर। जिले की रामकोला पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान  84 नग अंग्रेजी शराब व परिवहन में प्रयुक्त वाहन जप्त किया है। बताया गया है कि बीते  गुरुवार को रमकोला पुलिस थाना के सामने वाहन चेकिंग किया जा रहा था। इसी दौरान एक किया क्रेन्स कार क्रमांक सीजी 15 ईके 0367 ग्राम दुलदुली की ओर से आई जिसे रोकवाने पर नहीं रूका और ग्राम धुरिया की ओर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर रोकवाया गया। वाहन को चालक संजय कुमार 28 वर्ष ग्राम दुलदुली चला रहा था जिससे पूछताछ कर डिक्की खोलवाने पर सफेद रंग के बोरा में भरकर  100 नग अंग्रेजी गोवा विस्की शराब बिक्री हेतु परिवहन करना स्वीकार किया। बोरा में रखे शराब को खोलकर दिखाने कहने पर आरोपी एक कार्टून को जमीन पर पटक दिया जिससे 16 नग गोवा अंग्रेजी शराब टूट कर बह गया, शेष 84 नग गोवा अंग्रेजी शराब जप्त किया गया जिसकी कीमत 10080 रूपये है। आरोपी से शराब रखने, बिक्री करने तथा परिवहन करने संबंधी दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। मामले में शराब व परिवहन में प्रयुक्त कार जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रमकोला हीरालाल साहू, प्रधान आरक्षक जगमण्डल लकड़ा, आरक्षक सोहन नेताम, मोतीलाल यादव, सैनिक रामाशंकर व रामोधार सक्रिय रहे।

Spread the love