स्ट्रीट लाइट, विद्युत स्तंभ स्थापना के पूर्ण कार्यों का लोकार्पण

अंबिकापुर। स्ट्रीट लाइट, विद्युत स्तंभ स्थापना के पूर्ण कार्यों का साईं मंदिर के पास एवं चांदनी चौक में स्थित टाइमर बॉक्स का बटन दबाकर नगर निगम के महापौर मंजूषा भगत, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, उप सभापति विजय सोनी सहित अन्य अतिथियों ने लोकार्पण किया। वार्डवासियों ने सड़क पर लाइटों की जगमगाहट को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत  सिंह सिसोदिया, जिला पंचायत सदस्य दिव्या भारत सिंह सिसोदिया, विद्युत विभाग के प्रभारी सदस्य मनीष सिंह एवं एमआईसी सदस्य जितेंद्र सोनी, श्वेता गुप्ता, ममता तिवारी, प्रियंका गुप्ता, रविकांत उरांव, सुशांत घोष, विपिन पांडेय की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर महापौर मंजूषा भगत ने कहा महापौर परिषद के गठन का आज एक वर्ष पूर्ण हुआ है। हमारी सरकार का नारा है ‘हमने बनाया है, हम ही सवारेंगेÓ को दिशा देते हुए ट्रिपल इंजन की सरकार अंबिकापुर शहर की विकास के लिए संकल्पित है। करोड़ों रुपये की सड़क, नाली, पानी, सफाई हेतु स्वीकृति के साथ स्ट्रीट लाइटिंग व विद्युत स्तंभ विस्तार कार्य भी शहर को सुंदर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। शहर के प्रमुख मार्गों के साथ हमने पार्षदों के मांग व सुझाव पर आउटर वार्डों में भी स्ट्रीट लाइटिंग का कार्य कराया है। शहर के कई वार्डों में सड़क चौड़ीकरण एवं डामरीकरण के कार्य चल रहे हैं। इनको पूर्ण करने के पश्चात सड़कों का चयन कर, क्रम से ऐसी ही लाइटिंग व्यवस्था की जाएगी। विद्युत विभाग के प्रभारी सदस्य मनीष सिंह ने प्रस्तावित सभी स्ट्रीट लाइटिंग व विद्युत स्तंभ स्थापना कार्य की स्वीकृति हेतु महापौर एवं राज्य शासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आने वाले समय में कार्ययोजना बनाकर अन्य सड़क मार्गों में भी स्ट्रीट लाइटिंग कार्य का आश्वासन दिया। एमआईसी सदस्य एवं वार्ड क्रमांक 23 के पार्षद जितेंद्र सोनी ने कहा उनका वार्ड आउटर है। यहां के लोगों को अंधेरे से मुक्ति और आवागमन सुविधाजनक बनाने की दिशा में पहल हो रही है। महामाया मंदिर जाने के वैकल्पिक मार्ग के रूप में घुटरापारा रोड का उपयोग किया जाता है। नवरात्रि से पूर्व इस कार्य के लोकार्पण से महामाया मंदिर जाने वाले भोर, रात में आसानी से आना-जाना कर सकेंगे। इस अवसर पर जिला महामंत्री विनोद हर्ष, अरुणा सिंह, जन्मेजय मिश्रा, आकाश गुप्ता, करता राम गुप्ता, मनोज कंसारी, कमलेश तिवारी, निरंजन रॉय, शैलेन्द्र सिंह, शिवमंगल सिंह, अनिल तिवारी, आकाश गुप्ता, अतिश सिंह राजपूत, विनोद जायसवाल, विकास गुप्ता, सुमित अग्रवाल, रवि सोनी, अमन गुप्ता, संजू तिवारी, चितरंजन अग्रवाल, नीलम राजवाड़े, प्रियंका चौबे, सरस्वती यादव, नेहा सोनवानी सहित कई वार्डवासी, निगम के अधिकारी-कर्मचारी, ठेकेदार उपस्थित रहे।
छह कार्य पूर्ण व दो प्रगति पर
बता दें कि 15वें वित्त आयोग योजना अंतर्गत चांदनी चौक से घुटरापारा रोड में स्ट्रीट लाइटिंग विद्युत स्तंभ स्थापना कार्य 19.74 लाख रुपये की लागत से किया गया है। वहीं पीजी कॉलेज वॉकिंग ट्रेक अंतर्गत नवीन स्तंभों का स्थापना कार्य 36.25 लाख रुपये, महेश्वर मंदिर नवापारा से मुक्तिपारा अटल आवास मेन रोड तक स्ट्रीट लाइटिंग विद्युत कार्य 24.64 लाख रुपये, गांधी स्टेडियम में एरिया लाइटिंग का कार्य 3.5 लाख रुपये, गांधीनगर बेरियर से मुक्तिपारा अटल आवास तक स्ट्रीट लाइटिंग विद्युत स्तंभ स्थापना का कार्य 26.60 लाख रुपये, सरगवां स्थित पुष्प वाटिका में विद्युतीकरण कार्य अंतर्गत नवीन विद्युत स्तंभों का स्थापना कार्य 19.77 लाख रुपये, साईं मंदिर से मनेंद्रगढ़ रोड तक स्ट्रीट लाइटिंग विद्युत स्तंभ स्थापना कार्य 20.99 लाख रुपये एवं शंकर घाट मोड़ से प्रतापपुर मेन रोड तक स्ट्रीट लाइटिंग विद्युत स्तंभ स्थापना कार्य के लिए 23.48 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई थी, जिसमें से छह कार्य पूर्ण व दो कार्य प्रगति पर हैं।

Spread the love