ग्रामीणों ने विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस के हवाले किया

अंबिकापुर। सूने मकान से चोरी करने के मामले में विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बालक के पास से नकदी सहित 02 लाख रुपये का आभूषण जब्त करने में पुलिस सफल हुई है। बालक के विरुद्ध थाना सीतापुर में भी चोरी का प्रकरण दर्ज है।
जानकारी के मुताबिक घटना दिनांक 17 मार्च को भिनसारी मिंज पति अनिल मिंज 50 वर्ष के घर का ताला तोड़कर घर के अंदर रखे अलमारी व दो बक्सा का ताला तोड़कर नकदी और सोने का जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया था। घटना के समय महिला सुबह करीब 09 बजे घर में ताला लगाकर अपने खेत में लगे उरदा की फसल में पानी पटाने गई थी, और उसका पति गाय-बैल चराने गया था। महिला का पति अनिल मिंज करीब 11 बजे दिन में घर वापस आया तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर जाने पर अलमारी व बक्सा का ताला टूटा मिला, और पूरा सामान बिखरा हुआ था। एक लाख रुपये से अधिक नकद और जेवर गायब था। इसकी जानकारी वह गांव के लोगों को दिया, तो खुलारी बाई नामक एक महिला बताई कि एक लड़का उसके घर तरफ से जा रहा था, सम्भवत: वही चोरी किया होगा। इसकी जानकारी मिलने पर अनिल गांव के भऊला के साथ उक्त लड़के को खोजबीन करते पीछा करके पकड़े तो उसके जेब में कुल 1,03100 रुपये एवं सोने का लॉकेट और टप मिला। ग्रामीणों ने उक्त लड़के को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। रिपोर्ट पर थाना बतौली में धारा 331(3), 305(ए) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने विवेचना में लिया था। विवेचना के दौरान पुलिस टीम घटनास्थल का निरीक्षण करके विधि से संघर्षरत बालक से पूछताछ की तो उसने सूने मकान से नकदी रकम और सोने का लॉकेट व टाप चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ में थाना सीतापुर अंतर्गत भी चोरी की घटना करना बताया है। थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा मामले में विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर, सहायक उप निरीक्षक संजय गुप्ता, प्रधान आरक्षक अनूप कुजूर, आरक्षक राजू कुजूर, राजेश खलखो, जोगी बड़ा, राकेश एक्का, भगलू राम, संतोष सक्रिय रहे।

Spread the love