भटगांव। जिला सूरजपुर महिला कांग्रेस कमेटी अंतर्गत लटोरी ब्लॉक महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर बबीता गुप्ता की नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति के बाद संगठन में नई ऊर्जा और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने इसे महिला संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम बताया है।
यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस कमेटी महिला रायपुर से अनुमोदित हुई है। प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम की सहमति एवं जिला अध्यक्ष आनंद कुंवर के निर्देशन में यह जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला संगठन ने भरोसा जताया है कि बबीता गुप्ता अपने अनुभव और सक्रियता से महिला कांग्रेस को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी। नवनियुक्त अध्यक्ष बबीता गुप्ता ने कहा कि संगठन द्वारा जताए गए विश्वास पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरी उतरेंगी। उनका प्राथमिक लक्ष्य लटोरी ब्लॉक के प्रत्येक गांव और वार्ड तक महिला कांग्रेस की पहुंच सुनिश्चित करना, महिलाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना तथा पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना रहेगा।

Spread the love