अंबिकापुर। मां महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर के नोडल अधिकारी ने बताया कि मां महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर में रिक्त संविदा पदों पर भर्ती हेतु पदवार पात्रतानुसार प्रारंभिक पात्र एवं अपात्र सूची को जारी कर 23 जनवरी तक दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई थी। प्राप्त 07 दावा आपत्ति का निराकरण किया गया। इसके पश्चात चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर के 01 पद हेतु 13 पात्र अभ्यर्थी, अकाउंटेंट के 01 पद हेतु 06 पात्र अभ्यर्थी एवं असिस्टेंट ग्रेड-3 के 01 पद हेतु 149 पात्र अभ्यर्थी हैं।
उन्होंने बताया कि चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर एवं अकाउंटेंट से संबंधित अभ्यर्थी अपने समस्त मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं समस्त संगत अभिलेखों का सत्यापन उपरांत साक्षात्कार हेतु 09 मार्च को प्रात: 11 बजे कार्यालय मां महामाया एयरपोर्ट में उपस्थित होंगे। असिस्टेंट ग्रेड-3 से संबंधित अभ्यर्थी अपने समस्त मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं समस्त संगत अभिलेखों का सत्यापन उपरांत कौशल परीक्षा हेतु 10 मार्च को प्रात: 11 बजे कार्यालय लाइवलीहुड कॉलेज अंबिकापुर, शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास, गांधी चौक में उपस्थित होंगे। उन्होंने बताया कि असिस्टेंट एक्सक्यूटिव के विज्ञापन के उपरांत अपर्याप्त आवेदन तथा भर्ती नियम के अनुरूप अनुभव नहीं होने के कारण उक्त पद के आवेदनों को चयन समिति के निर्णयानुसार निरस्त किया गया है। उक्त पद हेतु पुन: विज्ञापन जारी कर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण किया जाएगा। असिस्टेंट एक्सक्यूटिव के पात्रता में छूट (यदि कोई हो तो) 25 फरवरी से 03 फरवरी के बीच वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी उक्त सूचना के आधार पर पुन: आवेदन कर सकते है।

Spread the love