अंबिकापुर। घुटरापारा स्थित इंजीनियस कान्वेंट स्कूल के सभागार में शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिकोत्सव, जश्न-ए-बचपन संपन्न हुआ। इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक, वार्षिक शैक्षणिक कार्यक्रम, डांस प्रतियोगिताएं संपन्न हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य विनोद सिंह रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ये केवल उत्सव नहीं बल्कि हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, संस्कारों और शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव है। वार्षिकोत्सव छात्रों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह उन्हें शैक्षणिक कार्यों के साथ सांस्कृतिक एवं कौशल विकास गतिविधियों में भी आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है। विशिष्ट अतिथि शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य आर.एल. मिश्रा, मल्टीपरपज हायर सेकेंडरी स्कूल के उप-प्राचार्य शैलेन्द्र सिंह सेंगर, अतिथि नवागढ़ के पार्षद बाबर इदरीसी, पर्राडांड संकूल के समन्वयक बेलाल अंसारी रहे। आर.एल. मिश्रा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम से बच्चों में विकास होता तथा उन्हें अध्ययन करने में मदद मिलती है। उन्होंने बच्चों को परीक्षा की अग्रिम शुभकामनाएं दी। उत्सव के दौरान विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक व शैक्षिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंच पर सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। समारोह के अंत में मेधावी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह और पुरस्कार प्रदान किया गया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक कार्यक्रम के साक्षी बने। कार्यक्रम का समापन गरिमापूर्ण तरीके से हुआ। इस अवसर पर संस्था के संचालक डॉ. इम्तियाज अहमद अंसारी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और अपने विचारों से बच्चों को लाभान्वित किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में शाला की प्राचार्या शाहीन गजाला एवं समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा

Spread the love