भटगांव। जिले में अवैध जुआ एवं आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर पूरे जिले में अवैध कार्यों पर अंकुश लगाने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चौकी बसदेई पुलिस को 02 दिसंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गंगोटी में कुछ युवक आपस में हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी बसदेई योगेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रणनीति बनाकर ग्राम गंगोटी में घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही कुछ लोग भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चार जुआड़ियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 9,100 रुपये नकद, 04 मोबाइल फोन, 04 मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में जगदीश प्रसाद पिता रामनारायण साहू, 48 वर्ष निवासी ग्राम पोड़ी, पूरन प्रसाद पिता धनराज 35 वर्ष निवासी ग्राम गंगोटी, संजय साहू पिता परन राम 43 वर्ष निवासी ग्राम मांजा, सूरज साहू पिता राम संजीवन 32 वर्ष निवासी ग्राम बांसापारा शामिल हैं। सभी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल, प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह, आरक्षक अलका टोप्पो, बालमुकुंद पाण्डेय, देवदत्त दुबे, शिवराज, रामकुमार, आदित्य यादव, राकेश सिंह, दिलीप साहू, महिला आरक्षक पूनम एवं प्रफुल्ला की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब बिक्री एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने अपील की गई है कि किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, जिससे समाज में शांति एवं सुरक्षा कायम रखी जा सके।

Spread the love