अंबिकापुर। संत हरकेवल महाविद्यालय में संविधान दिवस उत्साह और गरिमा के साथ आइक्यूएसी व सोशल क्लब के संयुक्त तत्वाधान में मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम का थीम ‘मेरा संविधान मेरा स्वाभिमानÓ रखा गया, जिसके अंतर्गत प्रशिक्षार्थियों में जागरूकता, सद्भभाव, सम्मान, कर्तव्य बोध बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों को आयोजित किया। इसके अंतर्गत महाविद्यालय में प्रथम सेमेस्टर तथा 13 आवंटित विद्यालयों में तृतीय सेमेस्टर ने भाषण, निबंध, पोस्टर, रंगोली, नारा लेखन जैसे कई प्रतियोगिताओं के साथ-साथ सामूहिक ‘संविधान की प्रस्तावनाÓ वाचन कराया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और वक्ता के रूप में नरेंद्र कुमार पांडे एनडीपीएस उपस्थित हुए। उन्होंने संविधान को सबसे बड़ा ग्रंथ कहा और बताया कि संविधान मानव कल्याण, पर्यावरणीय और भौगोलिक सुरक्षा के साथ-साथ चल और अचल संपत्ति के संरक्षण और संवर्धन करता है, कर्तव्य निष्ठा का भाव उत्पन्न करता है। अपने वक्तव्य में उन्होंने भारतीय संविधान को विश्व का सबसे अलौकिक, लिखित, विस्तृत और स्पष्ट संविधान कहा, जिसमें समता, सद्भावना और सहिष्णुता का विशेष महत्व है। उन्होंने नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसिस एक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी और युवा शक्ति को नशा मुक्ति और कर्तव्य युक्त राष्ट्र निर्माण का आह्वान किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अंजन सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि संविधान में लिखित बातों को सही तरीके से पारित किया जाए तो कोई भी व्यक्ति दुखी, परेशान और असुरक्षित नहीं रहेगा, परंतु संविधान की धारा और अनुच्छेद का उल्लंघन और भ्रमित  कर कई प्रकार के भ्रष्टाचार हमारे समाज में व्याप्त हो चुके हैं। कार्यक्रम की कड़ी में महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक सुमन पांडे ने अच्छी जानकारी, मार्गदर्शन के लिए महाविद्यालय परिवार की ओर से नरेंद्र कुमार पाण्डे  का आभार व्यक्त करके आगामी समय में इस तरह का मार्गदर्शन देने का आग्रह किया। अंत में पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभागी अंशु भगत तृतीय, आस्था दुबे द्वितीय और आयुष मिंज प्रथम, निबंध प्रतियोगिता में विकास विश्वकर्मा तृतीय, चंद्रवती चौहान द्वितीय और कविता प्रथम, रंगोली प्रतियोगिता में आशा गुप्ता तृतीय, प्रिया टोप्पो द्वितीय, रेनू चौहान प्रथम, भाषण प्रतियोगिता में रीना केरकट्टा तृतीय, सविता सोनवानी द्वितीय, रिंकी यादव के प्रथम स्थान प्राप्त करने की घोषणा की गई। कार्यक्रम प्राचार्य के मार्गदर्शन और सहायक प्राध्यापक एवं आइक्यूएसी प्रभारी सुमन पांडे व सोशल क्लब प्रभारी नीरू पांडे के निर्देशन तथा समस्त सहायक प्राध्यापक डॉ. पूजा दुबे, डॉ. रानी पांडे, चंदा सिंह एवं श्वेता तिवारी के निरीक्षण व बीएड प्रथम सेमेस्टर के प्रशिक्षार्थियों के सहयोग से संपन्न हुआ।

Spread the love