अंबिकापुर। कोतवाली थाना पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली में नाबालिक के स्वजन ने बीते 10 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि घुटरापारा अंबिकापुर निवासी आदित्य सोनकर उसकी लड़की को पसंद करने की बात कहते हुए शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म के बाद आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिया है। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 376(2)(ढ) भा.द.वि. पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 एवं आईटी एक्ट की धारा 67(ए) का अपराध पंजीबद्ध करके पुलिस ने विवेचना में लिया था। विवेचना में लगी पुलिस टीम ने पीड़िता का कथन लेखबद्ध करने के बाद महाराष्ट्र से आरोपी आदित्य सोनकर पिता शिवशंकर सोनकर 26 वर्ष, निवासी विलक्षण कॉलोनी घुटरापारा अंबिकापुर को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने दुष्कर्म और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करके ब्लैकमेल् करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार करके पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, उप निरीक्षक रम्भा साहू व नवल दुबे, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक दुबे, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह, आरक्षक अतुल शर्मा, मंटू गुप्ता, शिव राजवाड़े सक्रिय रहे।

Spread the love