अंबिकापुर। हत्या का प्रयास करने के मामले में दरिमा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गाय-बकरी के द्वारा खाए गए फसल की बात का हिसाब करते हुए आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर माता-पिता के सामने नाबालिग लड़के पर पत्थर से हमला कर दिया, जिसमें उसे गंभीर चोट आई थी।
प्रार्थिया तारा पैकरा निवासी नानदमाली बंधानपारा ने थाना दरिमा में 13 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 6 अगस्त से कुछ दिन पहले उसके उड़द फसल को सुमित पैकरा का गाय-बकरी खाकर नुकसान पहुंचाया था। इसी बात को लेकर सुमित आया और उसके पति को बोला कि मेरा गाय बकरी तुम्हारा कितना फसल खाया है, जिसके लिए तुम बोल रहे हो। आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारकर फंेक देने की धमकी देकर पास पड़े पत्थल से नाबालिग लड़के को मारा और घर भाग गया। पत्थर के हमले में आई चोट का इलाज कराने के लिए स्वजन मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर पहुंचे और नाबालिक लड़के को भर्ती कराए थे। यहां से 7 अगस्त को रेफर करने पर इलाज के लिए रायपुर ले गए थे। यहां से तीन दिन इलाज कराने के बाद डिस्चार्ज करने पर 12 अगस्त को वापस घर पहुंचे और घटना की रिपोर्ट दरिमा थाने में दर्ज कराई। रिपोर्ट पर थाना दरिमा में धारा 296, 351(2), 115(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध करके पुलिस ने विवेचना में लिया है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आहत नाबालिक के स्वजन का कथन लिया और बेड हेड टिकट प्राप्त करके चोटों का क्यूरी कराया। क्यूरी रिपोर्ट में चिकित्सक के द्वारा आहत को आई चोट के बारे में गंभीर प्रकृति का होना लेख किया है। प्रकरण में धारा 109 बीएनएस जोड़कर आरोपी सुमित सिंह पैकरा पिता स्व. जवाब सिंह पैकरा 20 वर्ष, निवासी नानदमाली बंधानपारा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी दरिमा निरीक्षक भरतलाल साहू, महिला प्रधान आरक्षक ज्योति कुजूर, आरक्षक मनोहर साय, गोविन्द टोप्पो सक्रिय रहे।

Spread the love