अंबिकापुर। सरगुजा जिले के मैनपाट कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र से 25 के.व्ही.ए. ट्रांसफार्मर के अंदर लगे तांबे का तार 25 अगस्त की रात को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी करके ले जाने का मामला प्रकाश में आया है।
छत्तीसगढ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड मैनपाट कार्यालय के कनिष्ठ अभियंता दीपक कुमार निकुंज ने थाना को लिखित में जानकारी दी है कि ग्रामवासियों से उन्हें सूचना मिली कि विद्युत वितरण केन्द्र मैनपाट के अंतर्गत ग्राम पंचायत परपटिया (सुगापानी) में स्थापित किए गए 25 के.व्ही.ए. के ट्रांसफार्मर के अंदर लगे तांबे का 25 अगस्त की रात को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया है, जिससे ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। सूचना पर मौके का अवलोकन उन्होंने विभाग की टीम के साथ किया तो पाया कि चोरी की घटना से विभाग को लगभग 20 हजार रुपये की क्षति हुई है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध केस दर्ज किया है, और अग्रिम जांच कार्रवाई कर रही है।

Spread the love