। सीतापुर थाना पुलिस चलित थाना के माध्यम से आमजनों से रूबरू हुई। आयोजन ग्राम पंचायत भवन बालमपुर में हुआ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस और आमजनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए लगातार चलित थाना एवं ग्राम भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे आमजनता एवं पुलिस के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित हो एवं आमजनों में पुलिस के प्रति मधुर संबंध बन सके। इसी कड़ी में थाना सीतापुर पुलिस ग्राम भ्रमण दौरान ग्राम पंचायत भवन बालमपुर में चलित थाना आयोजित करके ग्रामीणों से रूबरू होकर आमजनों के समस्याओं से अवगत हुई। आमजनों को साइबर अपराध से बचने के उपाय, महिला संबंधी अपराध एवं यातायात नियमों का समुचित पालन करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। सरगुजा पुलिस का चलित थाना एवं ग्राम भ्रमण कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा, ताकि आमजनों को साइबर अपराध से बचने के उपाय, महिला संबंधी अपराध एवं यातायात नियमों के समुचित पालन संबंधी जानकारी मिल सके। कार्यक्रम में थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल एवं अन्य स्टॉफ सक्रिय रहे।

Spread the love