बलरामपुर। जिले के थाना राजपुर अंतर्गत चौकी बरियों में दर्ज जमीन से संबंधित आपराधिक प्रकरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपये नगद ईनाम देने की घोषणा की है। अपराध क्रमांक 90/2025, जिसमें बीएनएस की धाराएं 318(4), 338, 336(3), 340(2), 3(5), 61(2) एवं एससी, एसटी एक्ट की धारा 3(2)(5) शामिल हैं, के तहत नामजद आरोपी विनोद उर्फ मधु अग्रवाल पिता जोगी राम अग्रवाल 45 वर्ष, प्रवीण अग्रवाल पिता जोगी राम अग्रवाल 40 वर्ष, महेन्द्र कुमार गुप्ता उर्फ बदरू पिता नथूनी साव, राहुल सिंह पिता अरविन्द कुमार सिंह 35 वर्ष गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहे हैं। आरोपियों ने पहाड़ी कोरवा विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के संयुक्त खाते की लगभग 2.468 हेक्टेयर भूमि को षड्यंत्रपूर्वक शिवाराम नामक व्यक्ति के नाम पर 18 नवंबर 2024 को फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करा ली थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला पंजीबद्ध कर विवेचना जारी है। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर-रामानुजगंज द्वारा पुलिस रेगुलेशन के पैरा 80-ए के अंतर्गत ऐलान किया है कि उपरोक्त आरोपियों की जानकारी देने वाले या गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। सूचनादाता की पहचान पूर्णत: गोपनीय रखी जाएगी, और पुरस्कार वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक का होगा।
इस नंबर पर देना होगा सूचना
कार्यालय पुलिस अधीक्षक-07831-273800, 9479193800, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक 07831-273801, 9479193801, पुलिस कंट्रोल रूम-07831-273970, 9479193899, 735440006, चौकी प्रभारी बरियों 9479193519। 

ReplyForwardAdd reaction
Spread the love