दसवीं में 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ प्रिंस लकड़ा ने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया

अंबिकापुर। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं एवं हायर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षाओं में होली क्रॉस कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ प्रिंस लकड़ा पूरे जिले में पहले स्थान पर रहे। आस्था अग्रवाल 95.8 प्रतिशत, आदित्य चौबे 95.8 प्रतिशत, दूसरे स्थान पर रहे और नैतिक अग्रवाल 95.2 प्रतिशत व ऋतुराज तिवारी 95.2 प्रतिशत तीसरे स्थान पर रहे। हायर सेकेंडरी में 281 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 46 विद्यार्थियों को 90 प्रतिशत से ऊपर अंक, 136 विद्यार्थियों को 80 प्रतिशत से अधिक अंक, 217 विद्यार्थियों को 70 प्रतिशत से अधिक अंक और 265 विद्यार्थियों को 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। 173 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 14 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक, 70 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक, 132 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक और 170 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। जसकीरत बाबरा 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर रहीं। आदित्य अग्रवाल 94 प्रतिशत, अवनी अग्रवाल 94 प्रतिशत और तुषार गर्ग 94 प्रतिशत अंक हासिल करके दूसरे स्थान पर रहे, तथा 93.8 प्रतिशत अंक हासिल कर आस्था मलिक तीसरे स्थान पर रहीं। छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर सिस्टर जेस्सी ने सभी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Spread the love